आगरालीक्स आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में 4 हजार से अधिक आवेदक फेल हो गए हैं, जानें अब किस तरह से बनेगा लाइसेंस।
आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट अरतौनी स्थित निजी सेंटर पर किया जा रहा है। सात महीने में 25748 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन आए थे। इन आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट कराए गए। ड्राइविंग टेस्ट में बडड़ी संख्या में आवेदन फेल हो गए।
चार हजार हुए फेल
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन करने पर अरनौती स्थित सेंटर पर टेस्ट होता है। इसमें कार चलाकर दिखानी पड़ती है, यातायात के नियम का पालन करना होता है। संकेतक देखकर कार चलाते समय स्पीड, ब्रेक लगाने और टर्न लेने के लिए निर्णय लेना पड़ता है। सात महीने में 25748 आवेदकों में से 4017 ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो गए हैं।
29 घंटे का लेना होगा प्रशिक्षण
ड्राइविंग लाइसेंस में फेल आवेदकों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। आवेदकों को आटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में 29 घंटे का प्रशिक्षण लेना होता है इसके बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।