आगरालीक्स आगरा की 4 सोसायटी पूरी तरह से एलपीजी मुक्त होंगी, यहां पीएनजी का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। 5 हजार नोटिस जारी किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को ग्रीन गैस लिमिटेड यानी जीजीएल और तेल विपणन कंपनियों यानी ओएमसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। तेल विपणन कंपनियां मौजूदा सप्ताह के दौरान प्रारंभिक तौर पर चार सोसायटियों अपर्णा रिवर व्यू, फ्रेंड्स आशियाना, फ्रेंड्स पैराडाइज और मातंगी टावर-का उपभोक्ता विवरण जीजीएल को उपलब्ध कराने पर सहमत हुई हैं। इसके बाद जीजीएल लागू प्रक्रिया के अनुसार संबंधित निवासियों से संपर्क स्थापित उन्हें पीएनजी पर स्थानांतरित किया जाएगा।
64 सोसायटी में पहले से ही पीएनजी की फिटिंग
आगरा में ऐसी कुल 64 बहुमंजिला सोसायटियों की पहचान की गई है, जहां पीएनजी का बुनियादी ढांचा पहले से उपलब्ध है। सभी 64 सोसायटियों में नोटिस चस्पा करने और 5,806 घरों में हाथ से नोटिस पहुंचाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। संबंधित तेल विपणन कंपनियों ने भी अपने-अपने एलपीजी उपभोक्ताओं को नोटिस वितरित करना शुरू कर दिया है। उन सोसायटियों में एलपीजी आपूर्ति की भी समीक्षा की गई जहां निर्धारित 90 दिनों की नोटिस अवधि पूरी हो चुकी है। तेल विपणन कंपनियां मौजूदा सप्ताह के दौरान प्रारंभिक तौर पर चार सोसायटियों-अपर्णा रिवर व्यू, फ्रेंड्स आशियाना, फ्रेंड्स पैराडाइज और मातंगी टावर-का उपभोक्ता विवरण जीजीएल को उपलब्ध कराने पर सहमत हुई हैं। इसके बाद जीजीएल लागू प्रक्रिया के अनुसार संबंधित निवासियों से संपर्क स्थापित करेगा।बैठक में गैसीकृत क्षेत्रों के उन लगभग 3,600 पीएनजी उपभोक्ताओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिनके कनेक्शन पीएनजी के बकाया बिलों के कारण पहले काट दिए गए थे और वे पुनः एलपीजी का उपयोग करने लगे थे। जीजीएल ने इन उपभोक्ताओं को बकाया राशि के भुगतान और पीएनजी आपूर्ति बहाल करने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। इस मामले में संबंधित ओएमसी के साथ प्रक्रिया के तहत समन्वय किया जा रहा है।