आगरालीक्स आगरा से अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फिर से शुरू हो सकती है फ्लाइट, दोनों फ्लाइट के संचालन का प्रस्ताव बनाकर भारतीय विमानपतन प्राधिकरण को भेज दिया गया है। अक्टूबर से शुरू हो रही विंटर शिडयूल में खेरिया एयरपोर्ट से ये दोनों फ्लाइट शुरू हो सकती हैं।
आगरा से बेंगलूरू, हैदराबाद , मुंबई और अहमदाबाद फ्लाइट का संचालन हो रहा था। अहमदाबाद फ्लाइट 29 मार्च को बंद कर दी गई थी जबकि आगरा हैदराबाद फ्लाइट को 16 जून को जेवर एयरपोर्ट पर स्थानांतरित कर दिया गया था वह फ्लाइट भी यात्रियों की कम संख्या के चलते बंद हो गई थी।
अक्टूबर के अंतिम रविवार से शुरू हो सकती हैं अहमदाबाद और हैदराबाद फ्लाइट
आगरा से अभी बेंलगूरू और मुंबई फ्लाइट संचालित हो रही है। इसका संचालन इंडिगो कंपनी कर रही है। अक्टूबर के आखिरी रविवार से विंटर शिडयूल शुरू हो रहा है यह मार्च 2027 तक रहेगा। इसमें आगरा अहमाबाद और आगरा हैदराबाद फ्लाइट शुरू हो सकती है इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा का कहना है कि पुरानी दोनों फ्लाइट विंटर शिडयूल में आगरा को मिल सकी हैं, जल्द ही शिडयूल जारी होगा।