आगरालीक्स… आगरा में वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल बनाकर युवतियों से ठगी करने के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरेस्ट, क्रिटो में निवेश के नाम पर युवतियों से लता था रकम।
आगरा पुलिस ने न्यू आगरा क्षेत्र से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ छह शिकायतें एनसीआरपी पर मिली थीं, 2019 में नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद दोस्तों के साथ क्रिप्टो ट्रेंडिंग की फर्म बनाई थी, उसमें घाटा हो गया। दोस्तों से विवाद के बाद फर्म भी बंद हो गई।
वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल बनाकर निवेश के नाम पर रुपये लिए
पुलिस जांच में सामने आया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल बनाई। खुद को इंजीनियर और क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया, युवती ने वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल देकर संपर्क किया।
उसने क्रिप्टो कमें नविेश का झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। पंजाब, तेलंगाना की चार युवतियों ने भी इस तरह से रकम लेने की शिकायत की। पुलिस जांच में सामने आया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 10 दिन में करीब 15 लाख रुपये धोखे से ले लिए, रकम लेने के लिए अपने दो खाते खोले और चार खाते अन्य लोगों के भी इस्तेमाल किए। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।