आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल श्रीवास्तव ने निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को 54 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर एक वोट से हार जाती। ( Agra News Live: Anil Srivastav defeat Akhilesh Chaudhary by 54 vote for President in DBRAU, Non Teaching Employees election 2026 )
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को पालीवाल परिसर पर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, दोपहर दो बजे तक मतदान में 347 में से 344 कर्मचारियों ने मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश रावत के अनुसार, 344 मतदान हुए, दो वोट बैलेट से डाले गए। अध्यक्ष पद पर अनिल श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर सुमित चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर आशु ठाकुर, सह मंत्री पद पर राहुल पचौरी, कोषाध्यक्ष पद पर एक वोट से ईशान शर्मा ने जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया डीएसडब्ल्यू प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, प्रो. बिंदुशेखर शर्मा के नेतृत्व में हुई।
अध्यक्ष पद:
अनिल कुमार श्रीवास्तव (विजेता): 194 मत
अखिलेश चौधरी: 140 मत
निरस्त मत: 10
महामंत्री पद:
सुमित चौधरी (विजेता): 151 मत
निखिल शर्मा: 111 मत
संजय चौहान: 67 मत
निरस्त मत: 15
उपाध्यक्ष पद:
आशु ठाकुर (विजेता): 188 मत
कुलदीप यादव: 142 मत
निरस्त मत: 14
सह मंत्री पद:
राहुल पचौरी (विजेता): 159 मत
प्रभाशंकर गौड़: 98 मत
राहुल चाहर: 73 मत
निरस्त मत: 14
कोषाध्यक्ष पद
ईशान शर्मा (विजेता): 88 मत
कालीचरण यादव: 87 मत
पवन कुशवाहा: 73 मत
अशोक कुमार: 44 मत
निशांत पचौरी: 34 मत
निरस्त मत: 18