आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्कूल बस, वैन, आटो के खिलाफ अभियान में 75 वाहन कराए बंद, 150 से अधिक के चालान जारी किए गए। पुलिस और आरटीओ विभाग द्वारा स्कूल के वाहनों की जांच की जा रही है।
आगरा में स्कूल बस, वैन, आटो के खिलाफ पुलिस और आरटीओ विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। स्कूल के वाहन जर्जर तो नहीं हैं, सुरक्षा के इंतजाम, परमिट के साथ ही स्कूल के वाहनों में कितने बच्चों को बिठाकर ले जाया जा रहा है इसकी जांच की जा रही है।