Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: Businessman Caught wife in hotel with Facebook friend
बिगलीक्स

Agra News Live: Businessman Caught wife in hotel with Facebook friend

231

आगरालीक्स आगरा के कारोबारी ने पत्नी को फेसबुक फ्रेंड कारोबारी के साथ होटल के कमरे में पकड़ा, जमकर हंगामा।
आगरा के कमला नगर के रहने वाले चांदी कारोबारी की 10 साल पहले शादी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति पत्नी के बीच बनती नहीं है, पत्नी कई बार पति के उत्पीड़न की शिकायत कर चुकी है। पिछले कुछ दिनों से कारोबारी को अपनी पत्नी पर शक था, वह उसे रंगे हाथ पकड़ना चाहता था। सोमवार को कारोबारी की पत्नी घर से स्कूटी से निकली। ( Agra News Live: Businessman Caught wife in hotel with Facebook friend )


दोस्त के साथ कार से पीछा कर होटल तक पहुंचा कारोबारी
कारोबारी ने अपने दोस्त को बुला लिया उसकी कार से वह पत्नी का पीछा करने लगा। कारोबारी की पत्नी न्यू आगरा क्षेत्र के एक होटल में पहुंची, वहां पहले से उसका प्रेमी था। होटल में कमरा लिया और दोनों होटल के कमरे में चले गए। कारोबारी होटल में पहुंच गया, कमरे को खुलवाने के लिए पीटने लगा। कमरा खुला तो अंदर पत्नी के साथ उसका फेसबुक फ्रेंड था, जमकर हंगामा होने पर पुलिस कारोबारी, उसकी पत्नी और फेसबुक फ्रेंड का थाने ले आई।
फेसबुक फ्रेंड बोला, मेरी पत्नी को मत बुलाना मार डालेगी


कारोबारी की पत्नी की मुलाकात फेसबुक से हुई थी, फेसबुक फ्रेंड बनने के बाद उसने अपने पति पर नजर रखने के लिए फेसबुक फ्रेंड को टास्क दिया था। उसने बताया ​था कि कारोबारी का एक युवती से संबंध है और वह उसका खर्चा उठाता है। फेसबुक फ्रेंड भी चांदी कारोबारी है। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया, इस पर महिला का फेसबुक फ्रेंड बोला कि मेरी पत्नी को फोन कर मत बुलाना वह मुझे मार डालेगी। इसके बाद अन्य परिजनों को बुलाया गया। तीनों में समझौता हो गया और बिना शिकायत किए हुए घर चले गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!