आगरालीक्स आगरा में सीएम ग्रिड से बन रहीं सड़क के थर्ड पार्टी जांच में नमूने फेल, घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल। चार दिन में हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच बनेगी सिम ग्रिड की सड़क।
आगरा में सीएम ग्रिड से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बसई से इंद्रापुरम तक सीएम ग्रिड से बन रही सड़क जून में हुई बारिश में धंस गई थी इससे एक दर्जन वाहन फंस गए थे। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद नगर निगम ने थर्ड पार्टी राइटस कंपनी से जांच कराई। राइटस की जांच में सीवर लाइन डालने के लिए इस्तेमाल किए गए पीसीसी और कास्टिंग के नमूने फेल हो गए हैं। लैब की जांच में निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं मिली है।
42.78 करोड़ से बननी हैं सड़क
सीएम ग्रिड का काम 42.78 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है, इसका काम ईको ग्रीन, जय बिल्डर और बीकेएलसी के पास संयुक्त रूप से है। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने नगर आयुक्त संतोष कुमार से पूछा है कि संबंधित इंजीनियर या अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही सीएम ग्रिड की पांच सड़कों के लिए एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
4 दिन में हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक बनेगी रोड
बैठक में हरीपर्वत से रवि हॉस्पिटल तक सीएम ग्रिड से बन रही रोड की समीक्षा की गई, इसमें बताया गया कि चार दिन में आरसीसी सड़क बना दी जाएगी।