Tuesday , 1 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: DM Instructions for filing FIR for using substandard material in the construction of a school in Agra
बिगलीक्स

Agra News Live: DM Instructions for filing FIR for using substandard material in the construction of a school in Agra

134

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में विद्यालय के निर्माण में अद्योमानक सामग्री इस्तेमाल करने पर एफआईआर के निर्देश, सड़क, पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति शून्य होने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, बल्केश्वर महादेव मंदिर पर्यटन विकास परियोजना का काम भी धीमी गति से चलने पर असंतोष जताया।


डीएम मनीष बंसल ने बैठक कर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अंतर्गत शहर आगरा की कालिंदी विहार योजना के सेक्टर-ए, बी, सी, ई एवं एच में आरसीसी नाली, आंतरिक सड़क एवं पार्क के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की समीक्षा की गई। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है, वर्तमान में भौतिक प्रगति शून्य प्रतिशत पाए जाने पर जवाब तलब किया तथा प्रगति शून्य होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि.के निर्माण कार्यों की समीक्षा में बीएसए की शिकायत पर सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय धनौटा के निर्माण कार्य में अधोमानक सामग्री उपयोग करने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सैंया, छात्रावास भवन अछनेरा के निर्माण पूर्ण होने पर सीडीओ को कमेटी गठित कर हैंडओवर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
एसएन मेडिकल कॉलेज के आवास निर्माण में देरी पर कार्रवाई के निर्देश


बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम के कार्यों की समीक्षा में विभिन्न कार्यों में हो रहे विलंब के संबंध में पत्र व्यवहार कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की समीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अकोला,, सैंया, खैरागढ़, फतेहाबाद के निर्माण कार्यों को सीडीओ को विजिट कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाये गए राजकीय महाविद्यालय बाह की हैंड ओवर प्रक्रिया हेतु क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सीडीओ के निरीक्षण उपरांत हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण करने को निर्देशित किया। यूपीपीसीएल द्वारा पर्यटन विभाग के कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों प्रगति अपेक्षानुरूप न होने पर लखनऊ में उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग के अंतर्गत जोधाबाई पैलेस, फतेहपुर सीकरी में साउंड एंड लाइट शो (3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग) परियोजना की समीक्षा की जिसमें बताया गया कि महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग न्यू दिल्ली से स्क्रिप्ट का अनुमोदन दिनांक 16 मार्च को प्राप्त हो चुका है। जोधाबाई पैलेस परिसर में पाथवे एवं पैलेस इल्यूमिनेशन कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भौतिक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा परियोजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। गीता गोविंद वाटिका में थीम लाइटिंग एवं लेजर शो परियोजना की समीक्षा में कार्य पूर्ण पाए जाने पर संबंधित विभाग को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर परियोजना हस्तांतरण के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कारागार विभाग के अंतर्गत जिला कारागार आगरा की भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित करने हेतु कैंपस बाउंड्रीवाल निर्माण परियोजना की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि स्थल उपलब्ध न हो पाने के कारण कार्य अनारंभ रहा। आईटीआई के निकट बल्केश्वर महादेव मंदिर पर्यटन विकास परियोजना की समीक्षा में वर्तमान भौतिक प्रगति अत्यंत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्य में हो रहे विलंब के लिए जिम्मेदारी तय करने तथा परियोजना को संशोधित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी आवास निर्माण में कार्य में विलंब पर हाउस कमिश्नर को पत्र व्यवहार कर कार्यदाई संस्था तथा ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्माण एजेंसी आवास विकास परिषद द्वारा डायट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने हेतु निर्माण कार्य रुकने पर जवाब तलब किया तथा कार्य को जल्द पूर्ण करने, राशि का उपभोग प्रमाणपत्र देकर धनराशि की मांग करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Greater Agra News: 620 Plots of Gangapuram allot by Lottery, Rs 325 Crore income to ADA

आगरालीक्स आगरा में ग्रेटर आगरा की गंगापुरम टाउनशिप के लिए 620 प्लॉट...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rambarat on 6th October in Agra, 200 Jhanki

आगरालीक्स …Agra News आगरा में छह अक्टूबर को रामबारात निकलेगी, 200 से...

बिगलीक्स

Agra News: Intense protests, commotion, and a sit-in demonstration took place on the highway in Agra in against to the UGC…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूजीसी के विरोध में हाइवे पर जमकर प्रदर्शन, हंगामा और...

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

error: Content is protected !!