आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम के जिम्नास्टिक कोच पर खिलाड़ी ने लगाए टॉयलेट में ले जाकर कुकर्म करने की कोशिश का आरोप, मुकदमा दर्ज।
आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम के हॉस्टल से लापता हुए टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश का अभी पता नहीं चला है। अब एक खिलाड़ी ने अपने कोच पर अरोप लगाए हैं। खिलाड़ी के परिजन की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि कई दिन से भतीजे के गुमसुम रहने पर जब उससे पूछा तो उसने बताया कि 22 जुलाई को कोच ने उसे जल्दी बुलाया। स्टेडियम पहुंचने पर जबरन उसे टॉयलेट में ले गए, उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास किया। उसी समय अन्य खिलाड़ी आ गए, वह किसी तरह से वहां से भाग आया। वह 31 जुलाई को जब स्टेडियम गया तो उसे रोक लिया। उसे धमकाया कि किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा।
पद से हटाने की साजिश
जिम्नास्टिक के कोच का मीडिया से कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिले में दो ही डिप्लोमाधारी हैं, जो जिम्नास्टिक के कोच हैं। उन्हें कोच के पद से हटाने के लिए साजिश रची गई है। वहीं, पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद हर पहलू पर जांच कर रही है।