आगरालीक्स …आगरा में 27 अगस्त सुबह छह बजे से तीन दिन में महिलाएं और एक सहयोगी के साथ रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है।
यूपी में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनों के आने जाने के लिए फ्री बस की व्यवस्था की गई है। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 सगसत रात 12 बजे तक महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी। आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल ने आगरा में रोडवेज बसों के संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है।
यहां से मिलेंगी बसें
आईएसबीटी
फाउंड्री नगर बस स्टेशन से हाथरस, अलीगढ़ के रास्ते की बस मिलेंगी
बिजली घर बस स्टैंड
ईदगाह बस स्टैंड