आगरालीक्स… आगरा में साथी छात्र की धमकी से दहशत में छात्रा, छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा छात्र, मुकदमा दर्ज। आगरा के एक स्कूल की छात्रा दहशत में है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा के साथ पढ़ने वाला छात्र दोस्ती करने का दबाव बना रहा है, छात्रा ने दोस्ती करने से इन्कार कर दिया तो साथी छात्र सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने लगा।
परिजनों ने भी छात्र को समझाया
आरोप है कि जब छात्रा के परिजनों ने भी छात्र को समझाया तो वह धमकी देने लगा कि दोस्ती नहीं की तो वह छात्रा को गाड़ी से उड़ा देगा। इससे दहशत में आई छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार का मीडिया से कहना है कि जांच की जा रही है।