आगरालीक्स …Agra News: सीएम योगी ने कहा आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कदम बढ़ा चुके हैं, आगरा में बन रहा सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट इंटरनेशनल मानकों के तहत ही बन रहा है। 1400 यात्रियों की क्षमता के साथ ही कस्टम और इमिग्रेशन विभाग खुलेंगे। शेडयूल और नान शेडयूल फ्लाइट की लेंडिंग होगी।
आगरा में जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ कदम बढ़ा दिया गया है। दरअसल, आगरा में लंबे समय से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग की जा रही थी जिससे विदेशी पर्यटक सीधे आगरा आ सकें और आगरा में नाइट स्टे करें। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का धनौली, अभयपुरा और बल्हैरा में 37 हेक्टेयर जमीन पर 343 करोड़ रुपये से नए सिविल एक्क्लेव और 80 करोड़ रुपये से रन वे का निर्माण चल रहा है।
30 नवंबर तक पूरा हो जाए काम
नए सिविल एन्क्लेव को इंटरनेशनल मानकों के तहत बनाया जा रहा है। सीएम योगी ने नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट निदेशक विवेक शर्मा का मीडिया से कहना है कि वर्तमान में एयरपोर्ट की क्षमता 500 यात्रियों की है, नए सिविल एन्क्लेव में यात्रियों की क्षमता 1400 पहुंच जाएगी। 200 विदेशी यात्रियों के लिए अलग से इंतजाम होंगे, अब कस्टम और इमिग्रेशन विभाग का संचालन होना बाकी रह गया है।
रनवे से लेकर बड़े विमानों की लैडिंग की सुविधा
इंटरनेशनल एययरपोर्ट के मानकों के तहत खेरिया नए सिविल एन्क्लेव में खेरिया एयरपोर्ट पर नया टैक्सी ट्रैक और नरवे बन रहा है, तीन एप्रन भी बन रहे हैं। रनवे की लंबाई तीन से चार हजार मीटर है, इससे बड़ी इंटरनेशनल फ्लाइट जैसे बोइंग 777, 787, एयरबस ए 350 की लैडिंग हो सकेगी। साथ ही 200 यात्रियों की क्षमता का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भी बनाया जा रहा है।