आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में लोग सोते रहे, चोर ज्वैलरी और कैश चोरी कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के अकोला में नगला परिमाल है। यहां रहने वाले मुकेश कुमार रोडवेज में क्लर्क हैं, सोमवार शाम को मुकेश डयूटी के लिए आगरा आ गए। उनके घर में पत्नी, बेटा और दो बेटे हैं। मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में चारों लोग सोने चले गए, रात में मुकेश की पत्नी पूनम की आंख खुली, उन्होंने देखा तो घर के कमरों के गेट खुले हुए थे। चोर ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गए।
बगल के घर में चोरी
मुकेश के घर में चोरी होने पर आस पास के लोग भी आ गए, भीड़ जुट गई। उनके बगल में ही अशोक चाहर के घर पर भी लोग जग गए, उनके घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।