Tuesday , 25 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: Market Open till 11 PM on Rakshabandhan & Janmashtami in Agra
बिगलीक्स

Agra News Live: Market Open till 11 PM on Rakshabandhan & Janmashtami in Agra

47

आगरालीक्स… आगरा में रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के चलते अब रात 11 बजे तक बाजार खुलेंगे।
डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। वाणिज्य बंधुओं द्वारा रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत बाजार बंदी के समय में राहत प्रदान करते हुए रात्रि 11 बजे तक बाजार खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्षों में पर्वों के दौरान बाजार बंदी की व्यवस्था को भी संज्ञान में लेते हुए व्यापारियों को रात्रि 11 बजे तक बाजार खोलने के संबंध में आवश्यक राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
जाम में ना फंसे लोग
पुरानी मंडी से विक्टोरिया मार्ग पर जाम की समस्या एवं डिवाइडरों को छोटा किए जाने संबंधी प्रकरण की समीक्षा में बताया गया कि उक्त मार्ग पर नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राइजिंग मेन तथा ट्रेंचलेस ग्रेविटी सीवर लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़क के पुनर्स्थापना एवं मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, मौके पर गति सीमा संबंधी संकेतक स्थापित करने तथा आवागमन को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। न्यू मार्केट, जीवनी मंडी स्थित दुकानों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रकरण की समीक्षा की गई। संबंधितों द्वारा बताया गया कि उक्त स्थल दाराशिकोह पुस्तकालय परिसर में निर्मित भवन काफी जर्जर हो चुका है। भवन को ध्वस्त कर सुभाष बाजार के दुकानदारों को यहां विस्थापित किए जाने की कार्ययोजना प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने कार्ययोजना को शीघ्र आगे बढ़ाने, सुभाष बाजार की जर्जर दुकानों के ध्वस्तीकरण तथा मौके पर नाले के सुदृढ़ीकरण सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Differently-abled individuals protest at the Collectorate over their demands; DM listened to their grievances…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों दिव्यांग. इन मांगों को लेकर सड़क पर बैठकर...

बिगलीक्स

Famous Hathras YouTuber Chhavi Varshney and her mother die in an accident

आगरालीक्स…दुखद और दर्दनाक, हाथरस की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की एक्सीडेंट में...

बिगलीक्स

Agra News Live: First Floor of SN Medical College Agra, Close after Plaster falls

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्लास्टर गिरने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Girl Found dead in house in Agra

आगरालीक्स आगरा में युवकों की ब्लैकमेलिंग से भयभीत किशोरी ने दी जान,...

error: Content is protected !!