आगरालीक्स आगरा में एक बड़ी ब्रांड पर फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए गुणवत्ताविहीन तेल का इस्तेमाल करने पर 1.60 लाख जुर्माना। एफएसडीए ने लिए थे 2000 मिलीमीटर तेल के सैंपल।
आगरा में 30 अगस्त 2022 को एफएसडीए की टीम ने एक बड़ी ब्रांड पर छापा मारा था, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार ने टीम के साथ जांच के दौरान फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए इस्तेमाल हो रहे 200 मिलीलीटर तेल के नमूने लिए थे। इन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। 24 सितंबर 2022 को रिपोर्ट आर्ठ, इसमें तेल घटिया और मानव उपभोग के लिए अधोमानक था, इस रिपोर्ट के आधार पर एडीएम सिटी कोर्ट ने 22 मई 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस पर कंपनी की तरफ से तर्क दिया गया कि तलने की प्रक्रिया के दौरान रासायनिक गुण बदल जाते हैं। मगर, इन तर्कों को खारिज कर दिया गया और 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।