आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों की परिक्रमा लगेगी।
श्रावण के पहले सोमवार को श्री राजेश्वर मंदिर पर मेला लगता है। वहीं, सोमवार के दूसरे सोमवार को श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगने के साथ ही चारों शिवालयों की भक्त परिक्रमा लगाते हैं। वहीं, तीसरे सोमवार को श्री कैलाश मंदिर मेला मंदिर पर मेला लगेगा और चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पर मेला लगेगा।
कांवड़ लेकर आएंगे
इसके साथ ही कांवड़ लेकर युवा आएंगे, डाक कांवड़ लाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कांवड़ यात्रा के लिए जगह जगह शिविर भी लगाए हैं।