आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्कूल वैन चालकों की हड़ताल, अभिभावकों को खुद ही बच्चों को छोड़ने जाना पड़ा स्कूल, आरटीओ और पुलिस के अभियान में 400 से अधिक स्कूल वाहनों का चालान और 100 से अधिक वाहन बंद किए जाने के विरोध में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
आगरा में आरटीओ और उसके पास पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। क्षमता से ज्यादा बच्चों को ले जाने, सुरक्षा के मानक और परमिट ना होने पर 400 से अधिक स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं और 100 से अधिक स्कूल वाहन बंद कर दिए गए हैं।
स्कूल वैन चालकों की आज दूसरे दिन हड़ताल
गुरुवार से स्कूल वैन चालक हड़ताल पर चले गए। कई स्कूलों के बच्चों को वैन चालक लेकर नहीं गए। इसके बाद वैन चालकों ने आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पैनल्टी माफ करने की मांग की। शुक्रवार को भी स्कूल वैन चालक हड़ताल पर हैं। पुलिस और आरटीओ के अधिकारियों से वैन चालकों के एसोसिएशन के पदाधिकारियों की वार्ता होगी, वार्ता विफल होने पर वैन चालकों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
वैन चालकों की मांग
स्कूल वैन चालकों पर परमिट ना होने पर लगाई गई पैनल्टी समाप्त की जाए
स्कूल वैन की अनावश्यक जांच और कार्रवाई ना की जाए
आरटीओ कार्यालय में स्कूल वैन चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाए
स्कूल वैन में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन बाजार के पांच से छह हजार के रेट पर लगवाए जाएं
वन टाइम टैक्स की जगह तिमाही किया जाए जिससे खर्चा कम हो सके