आगरालीक्स ….आगरा में भारी बारिश के चलते कल यानी पांच सितंबर को कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। डीएम मनीष बंसल ने जारी किए आदेश।
आगरा में शुक्रवार रात से तेज बारिश के बाद डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
स्कूल खोलने पर होगी कार्रवाई
कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल पांच सितंबर को बंद रहेंगे। कोई स्कूल खुलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तेज बारिश से जगह जगह जलभराव
आगरा में शुक्रवार रात सात बजे से तेज बारिश शुरू हो गई, रात 10 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है। कई कॉलोनियों में भी पानी भर गया। मौसम विभाग ने भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
पांच सितंबर को भी तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पांच सितंबर को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलेगी और बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
05-Sep 25.0 32.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers Heavy Rainfall 90 85
06-Sep 26.0 33.0 Partly cloudy sky No warning 90 80
07-Sep 26.0 34.0 Partly cloudy sky No warning 90 80
08-Sep 26.0 34.0 Partly cloudy sky No warning 80 70
09-Sep 26.0 34.0 Partly cloudy sky No warning 80 70
10-Sep 26.0 34.0 Partly cloudy sky No warning 80 70