आगरालीक्स आगरा में बस में मूंगफली की बोरियों और आटो पाटर्स के बीच मिली पांच करोड़ की 220 किलोग्राम चांदी। किस कारोबारी को चांदी की डिलीवरी होनी थी, चांदी के बिल राजकोट की फर्म के नाम से कटे हुए थे। चांदी को ट्रेजरी में रखवा दिया गया है, आज जांच की जाएगी।
सैंया टोल प्लाजा पर राज्य कर विभाग के सचल दल तीन की टीम ने इंदौर से आगरा आ रही राधा ट्रेवल एजेंसी की बस को रोका, बस की तलाशी में मूंगफली की बोरियों और आटो पाटर्स के बीच चांदी रखी हुई थी।
पांच करोड़ की चांदी, जांच में पता चलेगा कहां होनी थी डिलीवरी
टीम को बस में पांच करोड़ कीमत की करीब 220 किलो चांदी मिली है। पूछताछ में सामने आया कि राजकोट गुजरात से चांदी बस से इंदौर भेजी गई, इंदौर से आगरा भेजी गई थी, बिलों की जांच की जा रही है। पंकज गांधी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 के अनुसार, आज जांच की जाएगी इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चांदी कहां डिलीवरी होनी थी और कहां से आई थी।