आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन डिलीवरी कराई, हीमोग्लोबिन 4.5, प्लेटलेट्स काउंट कम के साथ ही ऑब्स्ट्रक्टेड लेबर की समस्या के साथ गर्भवती भर्ती हुई थी।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग में गर्भवती को ऑब्स्ट्रक्टेड लेबर गंभीर एनीमिया (हीमोग्लोबिन मात्र 4.5 ग्राम/डेसीलीटर) तथा अत्यंत कम प्लेटलेट्स (केवल 7,000/माइक्रोलिटर) की गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया। मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और तत्काल ऑपरेशन आवश्यक था। उस समय न तो पर्याप्त रक्त उपलब्ध था और न ही प्लेटलेट्स, जबकि मरीज के साथ कोई रक्तदाता भी मौजूद नहीं
जूनियर डॉक्टर ने प्लेटलेट्स किए डोनेट
जूनियर डॉ. पियूष ने मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए स्वयं प्लेटलेट्स दान किए ,जिससे बिना किसी विलंब के शल्यक्रिया संभव हो सकी। डॉ. साताक्षी, डॉ. गीतिका, डॉ. आयुषी एवं डॉ. अंशु गौतम ने आपातकालीन सिजेरियन डिलीवरी कराई। रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. पियूष ने मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए स्वयं प्लेटलेट्स दान किए ,जिससे बिना किसी विलंब के शल्यक्रिया संभव हो सकी। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, डॉ. उर्वशी, डॉ. दिव्या यादव, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. अमृता, ब्लड बैंक तथा नर्सिंग स्टाफ ने समन्वित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी विभागों के सामूहिक प्रयास, त्वरित निर्णय क्षमता और उत्कृष्ट टीमवर्क के कारण मां एवं नवजात दोनों सुरक्षित हैं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, मानवता का परिचय देते हुए एसएन में गंभीर मरीज की सफल सिजेरियन डिलीवरी कराई गई।