आगरालीक्स…Agra News Live सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा आगरा से शुरू होगी सामाजिक न्याय की लड़ाई, सांसद सुमन के घर पर हमला करने वाली करणी सेना को कहा योगी सेना। ( Agra News Live: SP Start campaign for social justice from Agra says Former CM Akhilesh Yadav#Agra )
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगा पर टिप्पणी करने के बाद मचे बवाल के बीच शनिवार दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा पहुंचे। यहां वे संजय प्लेस एचआईजी फ्लैट स्थित सांसद सुमन से मिले। इसके बाद पत्रकार वर्ता में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई शुरू की जाएगी। आने वाले 2027 के चुनाव में पीडीए की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। करणी सेना नहीं योगी सेनासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चादव ने कहा कि सांसद सुमन के घर पर तोड़फोड़ दिल्ली और लखनउ में सत्ता में बैठे लोगों ने वर्चस्व की लड़ाई के लिए कराया, युवाओं को तलवारें पकड़ा दीं जिसके बारे में वे कुछ जानते तक नहीं, प्रदर्शन से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि राजपूत योगी के साथ हैं लेकिन ऐसा है नहीं। जिस तरह से हिटलर लोगों की आवाज दबाने के लिए अपनी सेना रखता था उसी तरह से यह करणी सेना नहीं योगी सेना है। आरोप लगाया कि हमले के लिए सरकार ने फंडिंग की। थानों में सिंह साहब बैठे हैं, उन्हीं की पोस्टिंग हो रही है।
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट लेगा सही निर्णय
वक्फ कानून पर पूछे गए सवाल के जवाब में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सही निर्णय लेगा, अब मामला कोर्ट में है।
बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात
राणा सांगा पर चल रहे संग्राम के बीच सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा आने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एचआईजी सोसाइटी सहित दिल्ली गेट, हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।