आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दो साल बाद टीटीजेड में उद्योग स्थापित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। होटल हॉस्पिटल सहित 10 मानचित्र किए गए पास। पहले चरण में होटल, हॉस्पिटल सहित 208 इकाइयों का सर्वे किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने टीटीजेड में नए उद्योगों के विस्तार पर दो साल से रोक लगा रखी थी, 23 जुलाई को शीर्ष अदालत ने 410 एमएसएमई इकाइयों की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश टीटीजेड प्राधिकरण को दिए थे। इसके लिए टीटीजेड प्राधिकरण के अध्यक्ष मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की सहमति अनिवार्य है। इसके साथ ही केंद्रीय अधिकार प्राप्त कमेटी और नेशनल इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीटयूट के सदस्यों की सहमति जरूरी है।
208 इकाइयों का किया जा रहा सर्व
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह के अनुसार, पहले चरण में 208 इकाइयों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें से 54 इकाइयां पहले से संचालित हैं इनका विस्तार होना है।
10 मानचित्र एडीए ने किए पास
होटल के 21, नर्सिंग होम के पांच, ग्रुप हाउसिंग के चार, इंटर कॉलेज मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग सेंटर और टेक्निकल इंस्टीटयूट के एक एक सहित 34 मानचित्र लंबित थे इसमें से 10 मानचित्र एडीए ने पास कर दिए हैं।