आगरालीक्स ..वीडियो देखें आगरा में जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए 12 घंटे में बना तीन मंजिला महल की तर्ज पर 31 किलो का केक, 56 भोग और 56 तरह की काजू कतली।
जन्माष्टमी पर देश दुनिया से श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन मथुरा में दर्शन के लिए सुबह से ही पहुंच गए हैं। जन्मभूमि के साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। कान्हा के जन्मदिन पर केक आगरा में ही बना है। मंदिर ट्रस्ट ने आगरा के प्रतिष्ठित ब्रज रसायनम को केक और 56 भोग तैयार करने का आर्डर दिया। उन्होंने अदभुत केक तैयार किया है।
12 घंटे में पाग, ड्राई फ्रूटस से तैयार किया गया तीन मंजिला केक
ब्ररसयानम आगरा, गुरुग्राम द्वारा 20 कारीगरों की मदद से 12 घंटे में 31 किलो का केक तैयार किया गया है। केक को तीन मंजिला महल का आकार दिया गया है। इसे पाग, ड्राई फ्रूटस, चाकलेट, मक्खन, शुगर क्यूब से केक तैयार किया गया है। तीन मंजिला महल नुमा केक में नीचे पार्किंग बनाई गई है, महल में मोर, फूल बनाए गए हैं, चाकलेट से गमले और गाड़ियां तैयार की हैं, बादाम से पेड़ बनाए गए हैं। जैली से सीढ़ी तैयार की गईं हैं। महल में सबसे ऊपर ठाकुर जी विराजमान हैं।
केक पूरी तरह से खाने योग्य
केक बनाने में पाग, ड्राई फ्रूटस, चाकलेट का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए यह केक पूरी तरह से खाने योग्य है। इसके साथ ही 56 तरह की काजू कतली बनाई गई हैं और 56 भोग तैयार किया गया है।