आगरालीक्स आगरा में नाला निर्माण के दौरान हादसा, दो की मौत।
आगरा में सिकंदरा सब्जी मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले का निर्माण चल रहा है। नाला कई फीट गहरा है, नाले की दीवार का निर्माण चल रहा था। सोमवार को पेट्रोल पंप के बगल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढह गई, मिट्टी में तीन मजदूर दब गए, चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग आ गए।
हादसे में दो की मौत
मिट्टी के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया, उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक दो मजदूरों की मौत हो गई। अनुज और विकास की मौत हो गई जबकि सुशील की हालत गंभीर है।