आगरालीक्स दुखद आगरा में रक्षाबंधन के लिए आईं बहन को लेने जा रहे भाई की हादसे में मौत, अस्पताल में भर्ती दोस्ती की पत्नी को देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत।
आगरा के जयपुर हाउस के रहने वाले 32 साल के भोलू टीवी शोरूम में नौकरी करते थे उनकी बहन ममता और मुन्नी राखी बांधने के लिए गुरुवार को बस से सिकंदरा तिराहे पर उतरीं। उन्होंने भोलू को फोन किया कि वह उन्हें ले जाए। भोलू रात को बाइक से दोनों बहनों को लेने के लिए निकला। रात 11.30 बजे बोदला चौराहे पर ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। भोलू की हादसे में मौत हो गई।
दोस्ती की पत्नी को देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
वहीं, दूसरा हादसा भी गुरुवार रात को हुआ। एत्माउदौला के लक्ष्मी कुंज के रहने वाले 26 साल के यश मलिक अस्पताल में भर्ती दोस्ती की पत्नी को देखकर गुरुवार रात 12 बजे दोस्त सौरभ के साथ घर लौट रहे थे। ट्रांस यमुना रायल कट पर कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में यश की मौत हो गई। यश एक कंपनी में काम करते थे।