आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा था ताला, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के नगला पेमा में फरहान अपनी पत्नी के साथ रह रहा है। मंगलवार सुबह फरहान के पिता ने आरोप लगाए कि उनके बेटे की हत्या कर उसकी पत्नी बाहर से ताला लगाकर चली गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, घर के अंदर पुलिस पहुंची तो फर्श पर फरहान की पत्नी का शव पड़ा हुआ था।
पत्नी का मिला शव, पति का नहीं चला पता
पुलिस को घर के अंदर फरहान की पत्नी का शव मिला है लेकिन फरहान के बारे में कुछ पता नहीं चला है उसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।