आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं मां और मकान मालकिन की सड़क हादसे में मौत।
आगरा के शाहदरा निवासी कपिल रावत आटो चालक है, वह सोमवार को अपने दोस्त गुलफाम के साथ आटो से दो सवारियों को एत्मादपुर छोड़ने जा रहा था। कुबेरपुर के पास पुलिस ने आटो रोका तो आटो सवार दोनों यात्री भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे पकड़े नहीं गए। पुलिस ने आरोप लगाए कि आटो में बैठे यात्री गांजा पी रहे थे, पुलिस कपिल और गुलफाम को पकड़ कर छलेसर चौकी ले आई। सोमवार रात को जब कपिल को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी हुई तो मां सुनीत और मकान मालकिन सिया देवी के साथ छलेसर चौकी जा रही थीं, हाईवे को पार करते समय वाहन की चपेट में आने से मकान मालकिन सिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनीता शर्मा के घायल होने पर एसएन में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस पर लगाए आरोप
कपिल रावत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया, इसमें पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। कपिल रावत का कहना है कि चौकी में उन्हें पुलिस ने यातनाएं दीं जबकि उन्होंने कुछ भी नहीं किया था। एसीपी एत्मादपुर देवेंद्र सिंह का मीडिया से कहना है कि जांच की जा रही है।