आगरालीक्स …आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर दो दिन के लिए लॉकडाउन बढाया गया, अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन, बाहर निकलने पर रोक। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन, बाहर निकलने पर रोक।
आगरा में शुक्रवार रात आठ से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था, इससे केस में कमी आई लेकिन अभी भी हालात बेकाबू हैं। इसे देखते हुए आगरा सहित यूपी में गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है, अब गुरुवार तक बेवजह बाहर निकलने पर रोक है।
लॉकडाउन में सख्ती
कोरोना की रोकथाम के लिए सख्ती की गई है, बेवजह बाहर निकलने वालों पर रोक है। जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं उन्हें बाहर निकलने का कारण बताना होगा। इसके बाद ही घर से बाहर निकल सकते हैं।