आगरालीक्स…आगरा में 13 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत. बैंक, फाइनेंस कंपनी, वाहनों के चालान सहित सभी वादों का होगा निस्तारण…
आगरा में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित प्रबंधक, लीड डिस्ट्रिक मैनेजर, आगरा एवं फाइनेंस कंपनी प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ दे और राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी करें।
डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त बैंक, फाइनेंस कंपनी, मोटर वाहनों के चालान एवं जनपद आगरा की समस्त न्यायालयों में, MACT कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट, कमर्शियल न्यायालय, उपभोक्ता फोरम एवं समस्त BDO कार्यालय, तहसील, समस्त अपर पुलिस आयुक्त, कार्यालय में आयोजन किया जाएगा। साथ ही आगरा प्रशासन से यह अपील की गई है कि वादकारियो को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।