Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News: Lord Ram will appear with Sita today in Janakpuri, Decoration was grand in Sanjay Place…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Lord Ram will appear with Sita today in Janakpuri, Decoration was grand in Sanjay Place…#agranews

172

आगरालीक्स…जनकपुरी में भगवान राम आज सीता संग देंगे दर्शन. भव्य हुई संजय प्लेस में सजावट, रूट भी हुआ डायवर्ट

रामबारात आज जनकपुरी पहुंच चुकी है. संजय प्लेस में सजी जनकपुरी में भगवान राम और उनके तीनों भाइयों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. आज श्रीराम सीता संग अपने परिजनों के साथ जनकपुरी में आए सभी लोगों को दर्शन देंगे. जनकपुरी में राजा जनक के महल में आज शाम को प्रभु राम अपने अनुजों, पिता दशरथ और गुरुजनों के साथ भक्तों को दर्शन देंगे. देर रात तक भगवान राम और उनके अनुजों के स्वरूपों के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगेगा. राम के दर्शन के लिए जनकपुरी में भव्य सजावट है. प्रभु राम और उनके अनुज और माता सीता के दर्शन को मानो पूरा शहर जनकपुरी में उमड़ आया हो. मुख्य स्थल को जाने वाले हर रास्ते पर तिल रखने को भी जगह नहीं दिखी. आज सुबह श्री राम की बारात पहुंची तो मिथिला नगर के लोग फूले नहीं समाए. बारात लेकर आये दशरथ नंदनों की आरती उतारकर मिथिलावासियों ने भव्य स्वागत किया. जनकपुरी संजय प्लेस क्षेत्र और उसके आसपास का यही नजारा दिखाई दिया. इससे पहले एक तरफ जहां भगवान श्री राम की बारात निकल रही थी. दूसरी तरफ दुल्हन की तरह सजी जनकपुरी को देखने के लिए भीड़ जनक महल पर उमड़ने लगी. सांझ ढलते ही जनकपुरी वासियों ने अपने घरों को रोशनी से नहला दिया.

स्वागत को आतुर नर-नारियों ने जगह-जगह आरती उतारी और तिलक किया. प्रभु श्रीराम की आज बारात सुबह संजय प्लेस पीएल प्लेस पहुंची, जहां राजा जनक पीएल शर्मा और जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, महामंत्री हीरेन अग्रवाल सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इसके बाद भगवान श्रीराम और अनुजों के स्वरूपों ने जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान जनकपुरी समिति के सदस्य बारात की अगवानी में उतावले दिखे. सभी ने पुष्प वर्षा करके और प्रभु की आरती उतारकर अगवानी की. इस दौरान दशरथ परिवार, श्रीरामलीला कमेटी और जनकपुरी के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Three died in road accident on Agra-Gwalior Highway

आगरालीक्स …Agra News: दर्दनाक, आगरा में भीषण हादसे में तीन की मौत,...

बिगलीक्स

Agra live News: Man dead body found in Sultanpura Agra, Video

आगरालीक्स… वीडियो देखें… आगरा में युवक की हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Greater Agra Plot booking stat soon, 410 applicant for 462 plot of Atalpuram

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इनर रिंग रोड के पास विकसित हो...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!