आगरालीक्स आगरा में घर से चले गए युवक युवती, पंचायत के बाद मंदिर में दोनों की कराई गई शादी। ( Agra News: Lovers get Married in Temple#Agra )
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के धिमिश्री के रहने वाले युवक का पास के ही गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। शनिवार को युवक और युवती घर से चले गए। इसके बाद समाज के लोग सक्रिय हुए, धिमिश्री में पंचायत बुलाई गई। इसमें युवक और युवती के परिजनों को भी बुलाया गया।
मंदिर में कराई दोनों की शादी
पंचायत में पंचों ने फैसला सुनाया, कहा कि दोनों की शादी करा दी जाए। इसके बाद धिमिश्री स्थित सती माता के मंदिर में युवक और युवती की शादी करा दी गई। इससे पहले भी युवक और युवती के एक साथ मिलने पर शादी कराई जा चुकी है।