Municipal Corporation Agra raise Rs 100 crore from bond, Proposal
Agra News : Lunar Eclipse start at 5.31 PM end at 6.18 PM in Agra #agra
आगरालीक्स …..आगरा में चंद्रग्रहण पर सूतक काल लगने ही सुबह 5.33 बजे से मंदिरों के पट बंद हो गए हैं, आगरा में कितने बजे चंद्रग्रहण, लगड़े की चौकी हनुमान मंदिर सहित मंदिरों के पट किस समय खुलेंगे, जानें।
जोधपुर पंचांग के अनुसार भारत में चंद्रग्रहण चंद्र उदय के साथ शाम 5:53 से लगेगा।
सूतक सुबह 5:53 से शुरू हो जाएगा , और ये विरल छाया के साथ शाम 7:27 बजे मोक्ष होगा।
आगरा में चंद्रग्रहण का समय
चंद्रग्रहण की शुरूआत शाम 5.31 बजे से
चंद्रग्रहण समाप्त होगा शाम 6.18 बजे
मंदिरों के पट खुलेंगे रात आठ बजे से

इस तरह पड़ता है चंद्रग्रहण
वैज्ञानिक तरीके से देखें तो सूर्य अपनी जगह पर रहता है, पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा लगाती है और पृथ्वी की परिक्रमा चंद्रमा लगाता है। जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सूर्य आ जाता है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है और चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है इसे चंद्रग्रहण कहते हैं।
सूतक शुरू होने से पहले ही घर में रखी हुई खाद्य सामग्रियों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए ।
ऐसा इसलिए किया जाता है , क्योंकि सूतक काल में खाने-पीने की चीजें अशुद्ध हो जाती हैं , और तुलसी या कुश डाल देने से वो चीजें शुद्ध बनी रहती हैं।
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है।
ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है. इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए, और देवी-देवताओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए , और साथ ही यात्रा करने से भी बचना चाहिए. ग्रहण काल में कैंची ,चाकू, सुई जैसी नुकीली धारदार चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के समय ना ही भोजन पकाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, ऐसा करने से गर्भ में पल रही संतान नकारात्मक ऊर्जा से बची रहती है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है , कि सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।