आगरालीक्स (17th October 2021 Agra News)…. मदिया कटरा रोड पर पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त. आठ हजार घरों में गैस की आपूर्ति न होने से दोपहर का नहीं बन सका खाना. शाम को इतने बजे आपूर्ति होगी चालू.
मदिया कटरा रोड पर मानसिक अस्पताल के पास ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप्ड नेचुरल गैस की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण लगभग आधे शहर की गैस आपूर्ति ठप हो गई। लोग जब सबह उठे तो लाइन में जो थोड़ी गैस थी, उस कारण सुबह की चाय तो बन गई लेकिन दोपहर के खाने के लिए उन्हें मुश्किल हो गई। दोपहर के खाने के लिए लोगों को इंतजाम करना पड़ा।

कंपनी के मीडिया कोआॅर्डिनेटर विनय ने बताया कि आपूर्ति शाम पांच से छह बजे तक सुचारू हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यह 125 एमएम की मुख्य पाइप लाइन है। इससे शास्त्रीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, पश्चिमपुरी, शाहगंज और जयपुर हाउस के लगभग आठ हजार कनेक्शन हैं। इसको रविवार तड़के तीन बजे के करीब टोरंट पावर ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया। टीम मरम्मत में जुटी है। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव को रोकने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी