Agra News : Madhukar Arora becomes Mahanagar Vice President of SP Agra.These people also got the responsibility before the elections…#agra
आगरालीक्स…आगरा के मधुकर अरोड़ा बने सपा के महानगर उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले इन लोगों को भी मिली जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी ने आगरा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। वाजिद निसार महानगर अध्यक्ष तो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मधुकर अरोड़ा को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा केवी चौधरी, मोहम्मद शरीफ बबलू पार्षद, बलवेंद्र जाटव, अनिल दिवाकर, विजय सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हरिमोहन राजपूत को महासचिव, प्रमोद पाठक को कोषाध्यक्ष और शौकत उस्मानी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।