आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर किया यमुना मैया की 101 दीपो से महाआरती. बल्केश्वर के पार्वती घाट पर भजन संध्या और महाआरती का हुआ आयोजन
यमुना जी तो कारी कारी राधा गोरी गोरी…
यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा पर बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर मनोकामना सिद्धि यज्ञ, भजन संध्या और यमुना महारानी की आरती का आयोजन किया गया। संस्थापक नीतू शर्मा ने बताया कि यमुना प्रेमियों ने अमृता गौशाला में प्रातः नौ बजे मनोकामना सिद्धी यज्ञ में आहुति दी और भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। सांय छह बजे से पार्वती घाट पर यमुना मैया की ढोलक और मंजीरे की धुन पर भजन संध्या में भक्ति गीतों का आनंद लिया। भजन संध्या में ‘यमुना जी तो कारी कारी राधा गोरी गोरी…’, ‘चलो रे मन यमुना जी के तीर…’, ‘मैं बनके मोर रंगीला श्री यमुना के तट जाऊ..’ आदि यमुना मैया के भजनों पर यमुना प्रेमी खूब थिरके।

अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर यमुना मैया की 101 दीपो से भव्य महाआरती की गई। आरती से पूर्व पार्वती घाट को साफ सफाई रखने के लिए लोगो को जागरूक किया। संचालन का कार्यक्रम संयोजिका राखी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संरक्षक अमित ग्वाला, उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, महासचिव कशिश नैनानी, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, धीरू गोयल, अंजली शर्मा, अंशिका गुप्ता, पूजा जैन, रेनू गुप्ता, साधना वर्मा, बबीता श्रीवास्तव, श्वेता अग्रवाल, भावना सिंह, सारिका गर्ग, सुनीता कपूर मोना सिंह, पूजा बंसल अलका परिहार, हर्षा धवन, रिया शर्मा, काव्या शर्मा आदि मौजूद रहे।