आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पुरुषों में भी बांझपन की समस्या बढ़ रही है। टाइट जींस, घंटों कुर्सी पर बैठना, शराब, तंबाकू, सिगरेट से शुक्राणु की संख्या ही खत्म होने लगी है। ( Agra News : Male infertility increases due to Tight Paint & Stress)
अधिक उम्र में शादी से बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है, महिलाओं के साथ ही पुरुषों में बांझपन से गर्भधारण नहीं हो रहा है। पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या होना और गुणवत्ता खराब होने के पीछे टाइट जींस पहनना, घंटों कुर्सी पर बैठे रहने के साथ ही शराब और सिगरेट के साथ अत्यधिक तनाव लेना है। कई केस ऐसे भी आ रहे हैं जिनमें शुक्राणु शून्य हो जाते हैं।
महिलाओं में फास्ट फूड और तनाव के कारण अंडाणु पर असर
इसी तरह से महिलाओं में भी फास्ट फूड का सेवन करने, अत्यधिक तनाव में रहने से अंडाणु की मात्रा कम हो रही है इनकी गुणवत्ता भी खराब हो रही है इससे गर्भधारण नहीं हो पा रहा है।