आगरालीक्स…. आगरा के एक सरकारी कार्यालय में महिला कर्मचारी के पास पहुंचा युवक उसे साथ ले जाने की कहने लगा, विरोध पर पीटा, मुकदमा दर्ज।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक सरकारी कार्यालय में महिला कार्यरत है। मंगलवार को वह अपने कार्यालय में बैठी थी, इसी दौरान रोहता का रहने वाला नीतेश आ गया। वह महिला कर्मचारी को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा, इन्कार करने पर गाली गलौज शुरू कर दी।
इस पर वह कार्यालय से बाहर निकल आई, कार्यालय से बाहर निकलते ही उसने महिला कर्मचारी को पीट दिया। महिला कर्मचारी की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।