आगरालीक्स …..आगरा में छात्रा के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अरेस्ट।

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र की छात्रा टयूशन पढ़ने जाती थी, छात्रा की रूपेश से जान पहचान हुई, उसने छात्र रूपेश निवासी जौनई ने दोस्ती कर ली। आरोप है कि रूपेश एक दिन छात्रा को अपने साथ इटौरा ले गया, उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। रूपेश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
एक साल तक किया ब्लैकमेल
आरोप है कि रूपेश ने छात्रा को एक साल तक ब्लैकमेल किया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रूपेश को अरेस्ट कर लिया।