आगरालीक्स …Agra News : आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटली परिसर में आक्सीजन सिलेंडर कैंटर की टक्कर से 20 फीट नीचे बेसमेंट में गिरा युवक, मौत। ( Agra News : Man falls from parking to 20 feet down in basement after tanker hit#Agra )
आगराके दयालबाग के नगला हवेली के रहने वाले रंजीत विजय नगर कॉलोनी स्थित आटोम मोबाइल कंपनी में कर्मचारी हैं। उनके भाई को डेंगू हो गया था और पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती थे, शनिवर को रंजीत उन्हें देखने के लिए हॉस्पिटल गया था।
आक्सीजन सिलेंडर के कैंटर की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरे, मौत
अपने भाई को देखने के बाद रंजीत लौट रहे थे, आरोप है कि उन्होंने हॉस्पिटल परिसर स्थित पार्किंग से अपनी बाइक निकालने के लिए खड़े थी इसी दौरान अस्पताल में आए आक्सीजन सिलेंडर लेकर आए कैंटर ने टक्कर मार दी, इससे वे 20 फीट नीचे बेसमेंट में गिर गए। उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया, हास्पिटल प्रबंधन का कहना है कि इलाज के बाद वे कहीं दूसरी जगह ले गए वहां इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।