आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में भीषण हादसा, पत्नी पत्नी की मौत। पिता की तबीयत बिगड़ने पर लेने आया था परिवार ( Agra News: Man & His wife died in road accident on Fatehabad road Agra#Agra
आगरा के राजाखेड़ा में खुर्जा के रहने वाले वीरी सिंह अपनी बेटी के घर आए थे, उनकी तबीयत बिगड़ गई। वीरी सिंह को लेने के लिए खुर्जा से वीरी सिंह के बेटे सुभाष, पुत्रवधु रेखा, छोटे बेटे सूरज के साथ ही साला उवाश ईको से आगरा आए थे। शुक्रवार रात को फतेहाबाद रोड पर ईको और टैंकर की आमने सामने की भिड़त हो गई। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए।
पति पत्नी की मौत
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सुभाष और उनकी पत्नी रेखा की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।