आगरालीक्स ….आगरा के हलवाई की हत्या प्रेम संबंध में हुई थी, प्रेमिका ने फोन कर अपने घर पर बुलाया, हड्डियों का होगा डीएनए टेस्ट।
आगरा के पिनाहट में हलवाई का काम करने वाले गजाधर नगर, पिनाहट निवासी नारायण सिंह 28 अप्रैल को घर से गए थे, वे जैतपुर के वैदपुरा में ओमप्रकाश के घर हलवाई का काम करने घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचा। नारायण सिंह की पत्नी रूमा इस मामले में रूमा की तहरीर पर जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में नारायण सिंह की पत्नी रूमा ने जैतपुर पुलिस को जानकारी दी कि नारायण सिंह के इटावा में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चौहन्ना चाैराहा निवासी सीमा से अवैध संबंध हैं।

फोन कर बुलाया और कर दी हत्या
पुलिस ने इटावा निवासी सीमा पत्नी चंतई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने बताया कि सीमा के पति चंतई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि चंतई की पत्नी सीमा से नारायण सिंह के अवैध संबंध थे।चंतई ने नारायण सिंह को फोन कर अपने घर बुलाया, यहां खाली प्लाट में ले जाकर हत्या कर दी और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लायन सफारी के पास नाले में उसका शव प्लास्टिक के बोरे में बंद करके फेंक दिया था ।पुलिस ने चंतई की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया था। सीमा के घर से नारायण सिंह की बाइक बरामद हो गई। नारायण सिंह का मोबाइल भी सीमा की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सीमा, उसके पति चंतई और भाई को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।