आगरालीक्स…Agra News : आगरा में पति ने पत्नी को दी नीले ड्रम में जमाने की धमकी, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : Man threat wife to dump in drum in Agra #Agra)
ताजगंज क्षेत्र की रहले वाली युवती किराए के मकान में रहती है, उसकी जान पहचान एक युवक से हुई। वह उसे किराए पर मकान दिलवाने के लिए ले गया और रेप किया। इस मामले में युवक के परिजनों ने समझौता करा दिया और कोर्ट मैरिज करा दी। कुछ समय बाद ही दहेज की मांग करने लगे।
ड्रम में जमाने की धमकी, मुकदमा दर्ज
युवती का आरोप है कि उसे पति और ससुरालीजनों ने ड्रम में जमाने की धमकी दी है। इस मामले में ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।