Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Many announcements for bullion traders in the annual festival of Agra Bullion Association, website also launched…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Many announcements for bullion traders in the annual festival of Agra Bullion Association, website also launched…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा के सर्राफा व्यापार को मिलेगी टंच की मान्यता. 625 सर्राफा व्यापारियों का कराया जाएगा 5 लाख का बीमा. आगरा सर्राफा एसोसिएशन ने लॉन्च की बेबसाइट…

सर्राफा व्यापार में टंच की मान्यता देने के साथ सभी 625 सदस्यों का पांच लाख का बीमा कराएगी आगरा सर्राफा एसोसिएशन (एएसए)। यह घोषणा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अग्रवन में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान की। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कारीगरों व व्यापारियों के हितों के लिए बेवसाइट को बटन दबाकर लॉंच किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जीएस धर्मेश ने वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दीं। नितेश अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा सबसे पहली टंच की दुकान किनारी बाजार में जल्दी खोली जाएगी। सके उपरान्त अन्य शाखाएं भी खुलेंगी। जहां कम फीस लेकर लेकर प्रमाणिक टंच निकाली जाएगी। इस मौके पर नए 150 सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया।

कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खंडेलवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल संचालन कुलभूषण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, उपाध्यक्ष विमल नयन, मयंक अग्रवाल, संजय वर्मा, अशोक गुप्ता, मनोष पारौलिया, मीडिया प्रभारी सोनू गोयल, सर्राफा कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री राकेश मोहन, टीएन अग्रवाल, आगरा सर्राफा मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन दौनेरिया, महामंत्री बृजमोहन रैपुरिया, नमक मंडी व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष राजू मेहरा, किनारी बाजार व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, कश्मीरी बाजार व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष अनिल नागवानी, मनोज गुप्ता, अंकुर गोयल, मयंक जैन, पंकज गर्ग, नीरज जैन, राजू मेहरा, धीरज वर्मा, मनोज शर्मा, राजाराम वर्मा आदि उपस्थित थे।

जाली माल रोकने के लिए वकीलों के पैनल का भी हुआ गठन
आगरा। एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एसोसिएशन के लिए तीन वकीलों के पैनल की भी घोषणा की। जिसमें प्रवीन श्रीवास्तव क्रिमिनल, अशोक गोयल, सिविल व अखिलेश भटनागर ट्रेड मार्क एंड कॉपी राइट के मामले देखेंगे। एसोसिएशन के सभी सदस्यों को आई कार्ड उपलब्ध कराएगा जाएगा।

13-15 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा एक्सपो
आगरा। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के सहयोग से ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन एसएनजी गोल्ड फतेहाबाद रोड पर किया जाएगा। जिसमें देशभर के 100 से अधिक मैन्यूफैक्चरर व व्यापारी और पांच हजार से अधिक लोग अवलोकन के लिए पहुंचेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!