आगरालीक्स…आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली मार्च आफ ग्लोरी. भारत माता के जयकारों संग निकली यात्रा.
घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, गालों पर तिरंगा, माथे पर तिरंगा। हाथों में तिरंगा, वाहनों पर तिरंगा। हर जगह बिखरे भारत मां की चूनरियां के रंग आजादी के उत्सव की उमंग और उत्साह को बयां कर रहे थे। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रसासन, ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ आगरा, मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब व अप्सा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मार्च ऑफ ग्लोरी (गति प्रगति की) कार्यक्रम का। जिसका शुभारम्भ फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद हरिद्वार दुबे, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार, एसपी ट्रैफिक, एसोसिएशन की संस्थापक डॉ. रंजना बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। देश की 75 उपलब्धियों (पहला परमाणु परीक्षण, ओलम्पिक में पहला गोल्ड, भारत की पहली मिसाइल, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक आदि…) से परिचय कराती 75 गाड़ियां और हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते सैकड़ों बच्चे रैली में शामिल थे। जहां जहां से रैली गुजरी शहरवासी भी भारत माता के उद्घोष के साथ शामिल हो लिए। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

रुचि चतुर्वेदी ने काव्य पाठ व संचालन सुशील सरित, तरुण रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गायत्री पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, राम मोहन कपूर, अशोक चौबे, आशुतोष बंसल, तनय रमेश अग्रवाल, अंशुल,
समापन स्थल पर बेबी रानी मौर्य ने किया रैली का स्वागत
आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से ताजव्यू तिराहा, फूल सैयद चौराहा, पुरानी मंडी चौराहा, लालकिला शिवाजी चौक, बालूगंज, नंद चौराहा, सदर चौराहा, एकलव्य स्टेडियम, प्रतापपुरा से एमडी रोड होते हुए रैली का समापन संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल पर हुआ। जहां बेबी रानी मौर्य ने रैली का स्वागत किया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भगत सिंह को फांसी की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
आगरा। रैली में अमर ज्योति, भगत सिंह, रामप्रसाद विस्मिल, राज गुरु को फांसी और भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से जूझते सुभाषचंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद की झांकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। सेंट एंड्रूज, गायत्री पब्लिक स्कूल व आगरा पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने 9 बसों में सवार होकर रैली में भाग लिया।