आगरालीक्स …Agra News : आगरा में हाउस टैक्स बकाया जमा न करने पर शगुन मैरिज होम सहित तीन सील। ( Agra News : Marriage Home seal for not deposit House Tax in Agra#Agra )
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत लोहामंडी जोंन के अन्तर्गत स्थित अयोध्याकुंज में शगुन मैरिज होम को राजस्व विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मैरिज होम स्वामी भगवान सिंह कुशवाह पर साल 2002 से गृहकर के रुप में 11 लाख रुपया बकाया चला आ रहा था। उक्त भवन स्वामी ने लगाये गये टैक्स पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद वर्ष 2023-24 में आपत्ति पर सुनवाई करते हुए टैक्स को घटाकर पांच लाख 88 हजार कर दिया था। इसके बावजूद उक्त भवन स्वामी के द्वारा बकाया टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा था। नगर निगम की ओर से इसको लेकर कई बार नोटिस आदि की कार्रवाई की गयी लेकिन इसका कोई संज्ञान न लेने पर गत दिवस कार्रवाई करते हुए उक्त मैरिज होम को सील कर दिया गया। कार्रवाई में जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, आरआई द्वितीय षैलेंद्र राठौर,टैक्स सुपरिंटेडेंट हेमंत सिंह के अलावा आरआई शमशेर सिंह, जितेंद प्रकाश और अभिशेक दुबे ने भाग लिया।
ताजगंज जोन में बकायेदारों पर की गई कार्रवाई के दौरान दो संपत्तियों को सील कर दिया। जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बालूगंज की गायत्री देवी का भवन सील किया गया जिन पर गृहकर के रुप में एक लाख तेरह हजार सात सौ ग्यारह रुपये गृहकर के रुप में बकाया चला आ रहा था। आदर्श नगर के वैधलाल के भवन को इक्यानवे हजार पांच सौ सत्रह रुपये का बकाया जमा न कराये जाने पर सील कर दिया गया।
जमा कराया 12.24 लाख का चेक
बारह लाख चौबीस हजार के बकायेदार अखिल कुमार प्रतापुरा ने चेक से गृहकर का भुगतान कर दिया। इस संध में जानकारी देते हुए जोनल अधिकारी ताजगंज ने बताया कि कुल 14,29,219 के सापेक्ष 12,24000 की वसूली की गयी। कार्रवाई में कर अधीक्षक रामबाबू, राजस्व निरीक्षक आकाश वर्मा,संदीप चौहान और रामवीर द्वारा भाग लिया गया।