आगरालीक्स ….आज से 14 दिसंबर से तक शादियां ही शादियां हैं, इसके बाद एक महीने तक शादी नहीं होगी। जानें शुभ मुहूर्त.
नवंबर माह में 21 से 27 नवंबर तक शुभ मुहूर्त हैं तो वहीं दिसंबर में 6 तारीखों में शुभ मुहूर्त हैं. जनवरी में 7 दिन तो फरवरी में सबसे ज्यादा 10 दिन शादियां ही शादियां हैं. मार्च में भी 13 मार्च तक 4 शादियों के मुहुर्त हैं.

बाजारों में भीड़
आगरा में शादियों का असर बाजारों में भी खूब दिखाई दे रहा है. शहर का पुराना बाजार हो या फिर एमजी रोड स्थित शोरूम्स, सदर का मार्केट हों या फिर कमला नगर और बल्केश्वर के मार्केट, शादियों को लेकर जमकर खरीददारी की जा रही है. मौसम अच्छा होने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद से ही बाजारों में खरीददारों की रौल चौल दिखाई देने लगती है.
ये हैं शुभ मुहूर्त
21 नवंबर 2022
24 नवंबर 2022
25 नवंबर 2022
27 नवंबर 2022
2 दिसंबर 2022
7 दिसंबर 2022
8 दिसंबर 2022
9 दिसंबर 2022
14 दिसंबर 2022