Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Mass marriage of 11 Vaish couples will be held in Agra on November 4…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Mass marriage of 11 Vaish couples will be held in Agra on November 4…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा में 4 नवंबर को होगा 11 वैश्य जोड़ों का सामूहिक विवाह. कमला नगर निवासी मित्तल दंपत्ति करेंगे 11 निर्धन बेटियों का कन्यादान…रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर तक

तय हो चुके छह जोड़े, आयोजकों ने पोस्टर किया जारी
हरि बोल सेवा समिति एवं सद्भावना पार्क समिति के तत्वावधान में 4 नवंबर को 11 वैश्य जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। सोमवार दोपहर वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में समाजसेवियों ने सामूहिक विवाह का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर हरि बोल सेवा समिति की संस्थापक ममता सिंघल ने बताया कि यह सामूहिक विवाह 4 नवंबर को कमला नगर में टोरेंट पावर के सामने सद्भावना पार्क में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल और मार्गदर्शक राकेश अग्रवाल डीडीसी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए छह जोड़े तय हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 सितंबर रखी गई है।

मित्तल दंपत्ति करेंगे कन्यादान
कमला नगर निवासी लक्ष्मी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के मालिक मित्तल दंपत्ति अशोक मित्तल और श्रीमती आशा मित्तल ने सेवा की अनूठी मिसाल कायम करते हुए संकल्प लिया कि वे 11 निर्धन वैश्य बेटियों का कन्यादान करेंगे। वे हर बेटी को जेवर और एफडीआर सहित लगभग एक लाख रुपए का घर- गृहस्थी का सामान उपहार में देंगे। सामूहिक प्रीतिभोज के साथ-साथ विवाह की विभिन्न मांगलिक रस्मों का खर्च भी वे ही वहन करेंगे। समारोह में मित्तल दंपति को सम्मानित किया गया।

मित्तल दंपत्ति की तरह आगे आयें अन्य समाजसेवी..
इस मौके पर मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने कहा कि मित्तल दंपत्ति की तरह अगर अन्य संपन्न लोग भी आगे आएँ तो निर्धन बेटियों के घर बसाने में एक बड़ी सामाजिक क्रांति हो सकती है।

यहाँ हो रहे विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन..
सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने के इच्छुक वैश्य युवक-युवती यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.. ममता सिंघल, बल्केश्वर। एकता बिल्डर्स, संजय प्लेस। सद्भावना पार्क, टोरंटो पावर के सामने, कमला नगर। खुशबू चैन, लोहिया नगर, बल्केश्वर। राकेश अग्रवाल डीडीसी, कमला नगर। महेश जौहरी, भगवान नगर, बल्केश्वर। होटल आशादीप, भगवान टॉकीज। शॉप नंबर 7, संत रामकृष्ण मार्केट, बल्केश्वर। विनय वर्मा, घटिया आजम खां। रामगोपाल, अनुराग नगर, बल्केश्वर। गोयल पेंट्स, सुल्तानगंज की पुलिया। आद्विक ट्रेडर्स, अंजुमन होटल के पास, कमला नगर। बालाजी ऑप्टिकल्स, संजय प्लेस। मुकेश नेचुरल, संजय प्लेस। मुकेश अग्रवाल टेंट वाले, कमला नगर। मोहन अग्रवाल, बल्केश्वर। डौली अग्रवाल, मेनका पैलेस, बल्केश्वर। अर्चना अग्रवाल, कमला नगर। गुंजन अग्रवाल, बल्केश्वर। अल्पना गर्ग एवं नीतू गर्ग, भगवान टॉकीज। रितु गोयल बल्केश्वर।

ये हैं शामिल..
मुख्य आयोजन कर्ता समाजसेवी अशोक मित्तल व श्रीमती आशा मित्तल, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, हरेश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मीना अग्रवाल, ऋषित अग्रवाल, हरि बोल सेवा समिति की संस्थापक श्रीमती ममता सिंघल, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, मार्गदर्शक राकेश अग्रवाल डीडीसी, महामंत्री विक्की गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय वर्मा, सद्भावना पार्क समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), संरक्षक हरीश चंद व अनिल गोयल, महामंत्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश मांगलिक, पार्षद अमित ग्वाला, आदर्श नंदन गुप्त, अंकुश मंगल, नरेंद्र सिंहल आर्य, डौली अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, नीतू गर्ग, नूतन शर्मा, गुड्डू भाई, संजय जैन, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राम गोपाल, मोहन अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल (हैप्पी) , भगवान दास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल गोटे वाले, मोनल शर्मा, मीनू जिंदल, पूजा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सावित्री गुप्ता, मंजू अग्रवाल, अन्नू बंसल, अंशु अग्रवाल, रिशा गर्ग, शिल्पी गोयल, गोपाल जी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

error: Content is protected !!