आगरालीक्स …वीडियो देखें यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद सात बस और तीन कार में लगी भीषण आग, जिंदा जले लोग, अभी तक चार शव निकाले गए। ( Agra News: Massive Fire Break out in 7 Bus & Three car on Yamuna Expressway, Four Dead body taken out, Video#Agra)
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात घने कोहरे में भीषण हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा के लिए जा रही बस और कार एक के बाद एक मथुरा क्षेत्र में टकरा गईं। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। देर रात हुए हादसे के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे।
सात बस और तीन कार में लगी आग
यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोर 125 पर मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है, बस के बाद कारों में भी आग लग गई। बस में फंसे यात्री बाहर नहीं निकल सके। कुछ यात्री बस में सो रहे थे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सात बस और तीन कार में आग लग गई। पुलिस ने बस में जिंदा जले चार लोगों के शव को बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आग में जले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई टीमें आग में झुलसे लोागें के इलाज में जुटी हैं।

आगरा से नोएडा की तरफ एक्सप्रेसवे पर वाहनों को रोका गया
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसेवे पर खंदौली टोल प्लाजा पर वाहन रोक दिए गए हैं। वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। फिलहाल एक्सप्रेसवे वाहनों को हटाया जा रहा है, इसके बाद भी आगरा से नोएडा की तरफ वाहनों को जाने दिया जाएगा।

हादसे के बाद मची चीखपुकार, मदद के लिए आए ग्रामीण
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, देर रात हुए हादसे के चलते लोगों को पता नहीं चला। जैसे ही एक्सप्रेसवे पर हादसे की जानकारी हुई तो स्थानीय लोग भी आ गए।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की घोषणा की
सीएम योगी ने यमुनाएक्सप्रेस वे पर हुए हादसे पर दुख जताया है, घायलों के इलाज के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।