आगरालीक्स ..वीडियो .आगरा में अलग ही तरह से ओटीपी प्राप्त कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा, सरगना सहित 10 अरेस्ट।
बेंगलूरू की एक महिला से 1.30 लाख रुपये की ठगी की गई थी, इसी तरह से एक अन्य महिला से ओटीपी लेकर करीब 9 हजार रुपये साइबर क्रिमनल्स ने निकाल लिए थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस की जांच की, इस आधार पर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 20 सदस्यीय गिरोह को चिन्हित कर लिया। ( Agra News: Mastermind & 9 other cyber criminal arrested, video )
क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करने की कहकर ले लेते थे ओटीपी
पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना देव चौहान सहित अन्य लोग क्रेडिट कार्ड धारकों पर फोन करते थे, उनसे कहते थे कि क्रेडिट कार्ड से खरीद करने पर प्वाइंट मिले हैं, इन्हें रिडीम किया जा रहा है, ओटीपी आएगा उसे बता दें। जैसे ही ओटीपी बताया जाता था, साइबर ठग एकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर देते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।